Aaradhna - Shubhadra Kumari Chauhan
आराधना -सुभद्रा कुमारी चौहान
जब मैं आँगन में पहुँची,
पूजा का थाल सजाए।
शिव जी की तरह दिखे वे,
बैठे थे ध्यान लगाए॥
जिन चरणों के पूजन को,
यह हृदय विकल हो जाता।
मैं समझ न पाई, वह भी,
है किसका ध्यान लगाता?
मैं सन्मुख ही जा बैठी,
कुछ चिंतित सी घबराई।
यह किसके आराधक हैं,
मन में व्याकुलता छाई॥
मैं इन्हें पूजती निशि-दिन,
ये किसका ध्यान लगाते?
हे विधि! कैसी छलना है,
हैं कैसे दृश्य दिखाते??
टूटी समाधि इतने ही में,
नेत्र उन्होंने खोले।
लख मुझे सामने हँस कर
मीठे स्वर में वे बोले॥
फल गई साधना मेरी,
तुम आईं आज यहाँ पर।
उनकी मंजुल-छाया में
भ्रम रहता भला कहाँ पर॥
अपनी भूलों पर मन यह
जाने कितना पछताया।
संकोच सहित चरणों पर,
जो कुछ था वही चढ़ाया॥
Aaradhna - Shubhadra Kumari Chauhan आराधना -सुभद्रा कुमारी चौहान
Read More (और अधिक पढ़े ):
- Mera Naya Bachpan kavita - Subhadra Kumari Chauhan
- Matru Mandir Kavita (मातृ मंदिर) Subhadra Kumari Chauhan
- Samarpan Kavita - Subhadra Kumari Chauhan
- Balika ka Parichay kavita (बालिका का परिचय- सुभद्रा कुमारी चौहान)
- आशा का दीपक -रामधारी सिंह दिनकर
- अटल बिहारी वाजपेयी की कविता - कदम मिलाकर चलना होगा
- निशा निमंत्रण -हरिवंशराय बच्चन ( Nisha Nimantran- Harivansh Rai Bachhan)
- मधुशाला के कुछ पद्य (Madhushala)
- तू खुद की खोज में निकल- Tanveer Ghanji
- पुष्प की अभिलाषा - माखनलाल चतुर्वेदी
- ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं - रामधारी सिंह दिनकर
- अनोखा दान | Anokha Daan - Subhadra Kumari Chauhan
- खूनी हस्ताक्षर - गोपालप्रसाद व्यास, वह खून कहो किस मतलब का
- कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
- वीर - " रामधारी सिंह दिनकर"
- जो बीत गई सो बात गई - हरिवंश राय बच्चन
- नर हो न निराश करो मन को - मैथिलीशरण गुप्त
- रुके न तू – हरिवंश राय बच्चन
- आराधना - सुभद्रा कुमारी चौहान
- कृष्ण की चेतावनी - रामधारी सिंह "दिनकर"
- यह कदम्ब का पेड़ - सुभद्राकुमारी चौहान