Anokha Daan-Subhadra Kumari Chauhan 

अनोखा दान 

अपने बिखरे भावों का मैं,
गूँथ अटपटा सा यह हार।
चली चढ़ाने उन चरणों पर,
अपने हिय का संचित प्यार॥


डर था कहीं उपस्थिति मेरी,
उनकी कुछ घड़ियाँ बहुमूल्य।
नष्ट न कर दे, फिर क्या होगा,
मेरे इन भावों का मूल्य?


संकोचों में डूबी मैं जब,
पहुँची उनके आँगन में।
कहीं उपेक्षा करें न मेरी,
अकुलाई सी थी मन में।


किंतु अरे यह क्या,
इतना आदर, इतनी करुणा, सम्मान?
प्रथम दृष्टि में ही दे डाला,
तुमने मुझे अहो मतिमान!


मैं अपने झीने आँचल में,
इस अपार करुणा का भार।
कैसे भला सँभाल सकूँगी,
उनका वह स्नेह अपार।

लख महानता उनकी पल-पल,
देख रही हूँ अपनी ओर।
मेरे लिए बहुत थी केवल,
उनकी तो करुणा की कोर।

लख महानता उनकी पल-पल,
देख रही हूँ अपनी ओर।
मेरे लिए बहुत थी केवल,

Anokha Daan-Subhadra Kumari Chauhan अनोखा दान 

Read More (और अधिक पढ़े ):

  1. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - द्वितीय सर्ग - भाग-1
  2. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - प्रथम सर्ग-भाग-2
  3. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - प्रथम सर्ग-भाग-1
  4. Koi paar nadi ke gata - Harivansh Rai Bachchan
  5. Koi Deewana kahta hai - Kumar Vishwas कोई दीवाना कहता है (कविता) - कुमार विश्वास
  6. Agnipath Kavita- Harivansh Rai Bachchan (अग्निपथ - हरिवंश राय बच्चन)
  7. तुम मानिनि राधे - सुभद्राकुमारी चौहान
  8. खिलौनेवाला - सुभद्रा कुमारी चौहान
  9. Swadesh ke prati Kavita-Subhadra Kumari Chauhan स्वदेश के प्रति
  10. Pani aur Dhoop Kavita - पानी और धूप / सुभद्राकुमारी चौहान
  11. मधुमय प्याली-सुभद्रा कुमारी चौहान
  12. Thukra do ya pyar karo - Subhadra Kumari Chauhan
  13. Vyakul chah kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  14. Rakhi Kavita- राखी Subhadra Kumari Chauhan
  15. Jaliyanwala Baag me basant Kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  16. Mera Naya Bachpan kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  17. Matru Mandir Kavita (मातृ मंदिर) Subhadra Kumari Chauhan
Previous Post Next Post