ye navvarsh hame swikar nahi 

ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं-रामधारी सिंह दिनकर


ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये व्यवहार नहीं
धरा ठिठुरती है सर्दी से
आकाश में कोहरा गहरा है
बाग़ बाज़ारों की सरहद पर
सर्द हवा का पहरा है
सूना है प्रकृति का आँगन
कुछ रंग नहीं , उमंग नहीं
हर कोई है घर में दुबका हुआ
नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं
चंद मास अभी इंतज़ार करो
निज मन में तनिक विचार करो
नये साल नया कुछ हो तो सही
क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही
उल्लास मंद है जन -मन का
आयी है अभी बहार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
ये धुंध कुहासा छंटने दो
रातों का राज्य सिमटने दो
प्रकृति का रूप निखरने दो
फागुन का रंग बिखरने दो
प्रकृति दुल्हन का रूप धार
जब स्नेह – सुधा बरसायेगी
शस्य – श्यामला धरती माता
घर -घर खुशहाली लायेगी
तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि
नव वर्ष मनाया जायेगा
आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर
जय गान सुनाया जायेगा
युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध
नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध
आर्यों की कीर्ति सदा -सदा
नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
अनमोल विरासत के धनिकों को
चाहिये कोई उधार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं   

-राष्ट्रकवि रामधारीसिंह दिनकर 

ye navvarsh hame swikar nahi ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं-रामधारी सिंह दिनकर

Read More (और अधिक पढ़े ):

  1. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - तृतीय सर्ग - भाग-5
  2. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - तृतीय सर्ग - भाग-4
  3. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - तृतीय सर्ग - भाग-3
  4. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - तृतीय सर्ग - भाग-2
  5. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - तृतीय सर्ग - भाग-1
  6. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - द्वितीय सर्ग - भाग-5
  7. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - द्वितीय सर्ग - भाग-4
  8. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - द्वितीय सर्ग - भाग-3
  9. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - द्वितीय सर्ग - भाग-2
  10. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - द्वितीय सर्ग - भाग-1
  11. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - प्रथम सर्ग-भाग-2
  12. रामधारी सिंह दिनकर - कुरुक्षेत्र - प्रथम सर्ग-भाग-1
  13. Koi paar nadi ke gata - Harivansh Rai Bachchan
  14. Koi Deewana kahta hai - Kumar Vishwas कोई दीवाना कहता है (कविता) - कुमार विश्वास
  15. Agnipath Kavita- Harivansh Rai Bachchan (अग्निपथ - हरिवंश राय बच्चन)
  16. तुम मानिनि राधे - सुभद्राकुमारी चौहान
  17. खिलौनेवाला - सुभद्रा कुमारी चौहान
  18. Swadesh ke prati Kavita-Subhadra Kumari Chauhan स्वदेश के प्रति
  19. Pani aur Dhoop Kavita - पानी और धूप / सुभद्राकुमारी चौहान
  20. मधुमय प्याली-सुभद्रा कुमारी चौहान
  21. Thukra do ya pyar karo - Subhadra Kumari Chauhan
  22. Vyakul chah kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  23. Rakhi Kavita- राखी Subhadra Kumari Chauhan
  24. Jaliyanwala Baag me basant Kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  25. Mera Naya Bachpan kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  26. Matru Mandir Kavita (मातृ मंदिर) Subhadra Kumari Chauhan
  27. Samarpan Kavita - Subhadra Kumari Chauhan
  28. Balika ka Parichay kavita (बालिका का परिचय- सुभद्रा कुमारी चौहान)
  29. आशा का दीपक -रामधारी सिंह दिनकर


Previous Post Next Post