Ways to Read More
अधिक पढ़ने के तरीके
हम सभी पढ़ने की शक्तियों को जानते है। पढ़ाई हमें सशक्त बनाता है। पढ़ाई से हमें बहुत फायदे है, जैसे की विषयों के बारे में हमारा ज्ञान का भंडार बढ़ता है , हमारा दिमाग अनाब - सनाब के निगेटिव सोच से बचता है। निश्चित रूप से यह हमारे भाषा कौसल को तो बढ़ता ही है। एक रिसर्च में पाया गया की अगर हम प्रतिदिन ६ मिनट पढ़ाई करते है, तो यह हमारे ६८% तनाव को दूर करता है।
पढ़ाई के इतने फायदे के बावजूद हम पढ़ाई के रस को नहीं पा पाते है , और आज के युग में तो यह और कठिन हो गया है, लोग लगभग प्रतिदिन ४-५ घंटे सोशल साइट पे समय व्यतीत करते है, और यह सोशल मीडिया ही निरंतर हमारे ध्यान को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
पढ़ाई करने के कुछ युक्तियाँ ( टिप्स):
१) आप जो भी किताब या पेज पढ़ लिए है, उसके बारे में लोगो को बताये, अपने से पूछे की आप इससे क्या सीखे ? उसके बारें में सोचे।
२) पढ़ाई को अपने दिनचर्या में लाये। पढ़ाई को महत्त्वा दे, जैसे की हम प्रतिदिन नित्यक्रिया करते है उसी तरह आप कम से कम एक पेज पढ़ने का ही महत्वा दे, और अपनी दिनचर्या में लाये। आप तय कर सकते है की सोने से पहले कम से कम एक पेज पढ़ कर सोयें।
३) आप का जो भी पसंदीदा विषय हो उससे शुरुआत करे और उससे सम्बंधित ज्यादा से ज्यादा लेख, किताबे पढ़ लीजिये। इस तरह से पढ़ाई में आपकी रूचि आएगी, और फिर क्या एक बार आपकी रूचि बनने लगी तो फिर पढ़ाई से आपको कोई नहीं रोक सकता है। एक सूचि उन किताबो की बनाये जिनको आप पढ़ना चाहते है। और एक - एक करके पढ़ना शुरू करें।
४) बुक क्लब, पढ़ाई क्लब या ग्रुप को ज्वाइन करे, इससे लोगो को देख के पढ़ने में और रूचि आएगी।
५) किसी विषय पे लेख लिखे, और उस विषय के बारे में पढ़े फिर लिखे और लोगो को बतायें।
६) ज्यादा से जायदा किताबे ख़रीदे, ज्यादा से ज्यादा कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन करायें। सेल में खूब किताबे खरीदने की आदत डालें।
७) घर में एक अध्धयन कक्ष बनाये, उस कक्ष में किताबे ही किताबे रखे। सुखदयाक, शांतिपूर्वक माहौल बनाये इस कक्ष में। पढ़ते समय रीडिंग म्यूजिक, या खुशनुमा संगीत चला सकते है, जो की आपके ध्यान को पढ़ाई की तरफ आकर्षित करता है।
८) ऑडियो बुक सुने , सोशल मीडिया से ज्यादा समय ऑडियो बुक सुनने में लगाए। यात्रा के दौरान, खाली समय में ऑडियो बुक सुन सकते है। इससे आपकी रूचि बढ़ेगी। जैसे आप प्रतिदिन ३० मिनट लगाते है अपने काम पर पहुंचने में तो इस ३० मिनट में आप ऑडियो बुक सुन सकते।
९) छोटे - छोटे लेख पढ़ने से शुरुआत करे, जल्दी - जल्दी किताबे खत्म होने से हमें ख़ुशी होती है और हमारा मनोबल बढ़ता है।फिर हम बड़े - बड़े लेख आसानी से पढ़ सकते है।
१०) महीने में एक बार पुस्तकालय जाएँ। बुक फेयर में भाग ले। लोगो से पढ़ाई के बारे में बाते करे।
Ways to Read More (अधिक पढ़ने के तरीके )
और पढ़े :
- अपने सपनों को जिन्दा रखिए
- Reality of April Fool
- The Benefits of Gratitude in Hindi
- Benefits of eating with hand (हाथों से खाने के फायदे)
- What is the best way of success?
- Accept Your Mistakes and Move On
- Power of The Mind
- Vidur Niti: Six Things Which Make You Lucky
- Value of Discipline
- Time Management Skills
- How to Control Anger- Anger Management Tips
- Things to do in a lockdown
- How to Improve Life?
- Ways to Read More (अधिक पढ़ने के तरीके )
- Good Habits (अच्छी आदतें)
- Benefits of Prayer (प्रार्थना के लाभ)
- SAVERS Principle
- How to create a habit?